10th Pass Job in aboard: हजारों पदों पर 10वीं पास को विदेश में नौकरी दिला रहीं सरकार, लाखों में सैलरी के साथ रहना खाना भी फ्री

10th Pass Job in aboard: रोजगार का मौका तलाशने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको विदेश में नौकरी मिल सकती है और रहने खाने की सुविधा के साथ ही लाखों रुपए सैलरी भी मिलेगी। जी हां सही सुना आपने इजराइल भारत के युवाओं को अपने देश में नौकरी दे रहा है।
पिछले 11 महीने से इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। युद्ध के वजह से इसराइल को काफी नुकसान हुआ है। इसराइल के द्वारा 10000 भारतीय कंस्ट्रक्शन वर्कर के लिए एक बार फिर से भर्ती अभियान चलाने के लिए भारत से संपर्क किया गया है। इजराइल 5000 केयरटेकर की भी भर्ती करेगा। पिछले साल भी इजराइल बड़ी संख्या में भारत से भर्ती के लिए अनुरोध किया था।
महाराष्ट्र में होगी दूसरे चरण की भर्ती (10th Pass Job in aboard)
इसराइल के पापुलेशन इमीग्रेशन एंड बॉर्डर अथॉरिटी को 4 अलग-अलग जॉब रोल के लिए लोगों की जरूरत है। इसमें फ्रेमवर्क आयरन वेडिंग प्लास्टरिंग और सेरेमिक टाइलिंग शामिल है। आपको बता दे कंस्ट्रक्शन वर्कर की भर्ती के लिए अभियान का दूसरा चरण महाराष्ट्र में होगा।
5000 केयरटेकर की भर्ती करेगा इजरायल
इसराइल को अपनी हेल्थ केयर सुविधाओं में सुधार के लिए 5000 केयरटेकर की जरूरत है। इसके लिए उम्मीदवारों को कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है इसके साथ ही उसके पास मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान के तरफ से जारी किया गया सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथी उन्होंने केयर गिविंग कोर्स पूरा किया हो और उनके पास 990 घंटे का ऑन द जॉब ट्रेनिंग अनुभव होना चाहिए। ऐसे लोग केयरटेकर पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
पहले चरण में 10349 लोगों की हुई थी भर्ती
इजराइल के लिए कंस्ट्रक्शन वर्करों की भर्ती के पहले चरण में टोटल 16832 उम्मीदवारों ने स्किल टेस्ट दिया था। इसमें से 10349 लोगों को चुना गया था। चुने गए उम्मीदवारों को 1.5 लख रुपए प्रति माह वेतन के साथ ही मेडिकल इंश्योरेंस और भोजन आवास की सुविधा दी जाती है। इन श्रमिकों को हर महीने 16515 रुपए का बोनस मिलता है। आपको बता दे पिछले नवंबर में दोनों सरकारों के बीच समझौता होने के बाद राष्ट्रीय कौशल विकास निगम में भर्ती के लिए सभी राज्यों से संपर्क किया था। पहले चरण का भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश हरियाणा और तेलंगाना में चलाया गया था।



