Pulser Flex Fuel : बिना पेट्रोल चलने वाली पल्सर लॉन्च, जानें क्या हैं और खास

Pulsar Flex Fuel
Pulsar Flex Fuel

Pulsar Flex Fuel: बजाज ऑटो के द्वारा लगातार नई तकनीक पर काम किया जा रहा है। बजाज कंपनी के द्वारा अभी कुछ समय पहले ही दुनिया की पहली सीएनजी बाइक Bajaj Freedom 125 को लॉन्च किया था। अब कंपनी के द्वारा इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो 2024 में अपनी मशहूर बाइक Bajaj Pulsar NS160 के नए फ्लेक्स फ्यूल को शोकेस किया गया है।

जानिए क्या होता है फ्लेक्स-फ्यूल (Pulsar Flex Fuel)

आपको बता दे फ्लेक्स फ्यूल कोई नई बात नहीं है बल्कि सरकार के द्वारा भी इस तकनीक का इस्तेमाल करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।कई बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी फ्लेक्स फ्यूल को लेकर बात किया है और इसका इस्तेमाल करने पर जोर दिया है। फ्लेक्स फ्यूल वालों में रेगुलर आंतरिक दहन इंजन होता है और यह एक से ज्यादा तरह के फ्यूल पर चलने के लिए बनाया जाता है।

 

कंपनी का कहना है कि बजाज पल्सर NS160 फ्लेक्स फ्यूल इथेनॉल और पेट्रोल के मिक्सचर वाले फ्यूल पर चलता है।इसके अलावा, बजाज ऑटो ने अभी तक बाइक के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी है। हाल ही में, बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने कहा था कि इथेनॉल से चलने वाली बाइक मार्च 2025 तक लॉन्च की जा सकती है।

Bajaj पल्सर

बता दें कि पिछले कुछ समय से भारत सरकार E80/E100 इथेनॉल से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा दे रही है।TVS भी इथेनॉल बाइक पर काम कर रहा है और कुछ साल पहले ही Apache RTR 200 के फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को शोकेस भी कर चुका है।

ब्राज़ील और दूसरे दक्षिण अमेरिकी देशों में, E80/100 फ्यूल की खपत बहुत ज़्यादा है और उन देशों में इसे बेचने के उद्देश्य से एक फ्लेक्स फ़्यूल बाइक डेवलप करना बड़ी समझदारी होगी. क्योंकि इन देशों में बजाज और टीवीएस जैसी कंपनियों की बड़ी मौजूदगी भी है।

Also Read:Betul News Today: कौन बनेगा करोड़पति में हाट सीट पर पहुंचकर 50 लाख जीतकर अपने शिक्षण संस्थान सृष्टि कम्प्यूटर सेंटर पहुंचे बंटी वाडिवा

Related Articles

Back to top button