MP Weather Alert: मध्यप्रदेश के 10 जिलों में आज चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग नें जारी किया येलो अलर्ट

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग भोपाल ने बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, डिंडोरी, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, मंडला, निवाड़ी, राजगढ़, हरदा, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, मैहर जिलों में वज्रपात के साथ झंझावात एवं 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से झोकेदार हवाएं चलेगी।
लगातार बारिश होने से सड़कों पर भरा पानी (MP Weather Alert)
लगातार बारिश होने से मध्य प्रदेश के सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे आवागमन में परेशानी होने लगी है। मौसम विभाग के माने तो सितंबर के मध्य तक मध्य प्रदेश में तूफानी बारिश का दौर जारी रहेगा।
इस बार मध्य प्रदेश में अधिक बारिश हुई है। बारिश होने से एक तरफ मौसम सुहाना है, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर पानी भर गया है साथ ही नदी नालों में उफान देखने को मिल रहा है।


