Betul Mandi Bhav 07 September : आज 07 सितंबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, उपज की आवक में आई गिरावट
Betul Mandi Bhav 07 September : Betul Mandi Bhav today 07 September 2024, decline in arrival of produce
Betul Mandi Bhav 07 September : शनिवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 07 सितंबर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 2 हजार 168 बोरे रही। 940 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1009 बोरे , मक्का की आवक 47 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 940 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में शनिवार को उपज की आवक में बढोतरी है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के उपज की आवक 14 बोरे रही
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 5150 से लेकर 7700 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 7800 प्रति किवंटल के पार है।
