Crime News Today: जुएं के अड्डे पर पुलिस का छापा, तीन जुआरी धराएं, कई जुआरी मौके से भागने में हुए कामयाब

Crime News Today: Police raid on gambling den, three gamblers arrested, many gamblers managed to escape from the spot

फ़ाइल फ़ोटो

Crime News Today: बैतूल भैंसदेही पुलिस जुएं के अड्डे पर छापामार कार्रवाई की है। जुआ खेलते तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकद राशि सहित ताश के पत्ते बरामद किए गए। भैंसदेही थाने के सहायक उपनिरीक्षक अवधेश वर्मा ने बताया कि 1 सितंबर को मुखबीर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के चंडी ढाबा के पीछे जुएं की फड़ चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुएं के अड्डे पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे।

पुलिस ने हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी करते हुए तीन जुआरियों को पकड़ा, जिसमें भैंसदेही निवासी आदित्य उर्फ भय्यू पिता नंदनकिशोर मालवीय (24), विक्की उर्फ फुल्लू पिता शंकर दयाल राठौर (32), डीसीराज पिता प्रभूदयाल धुले (43) वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुएं की फड़ से चार हजार रुपए और जुआरियों के पास से 3580 रुपए सहित कुल    7580 रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि जुएं में और भी लोग शामिल थे, लेकिन पुलिस को देखकर कई जुआरी भागने में कामयाब हो गए। भैंसदेही क्षेत्र में जगह-जगह जुएं संचालित हो रहे हैं, लेकिन पुलिस इन जुआरियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। 

Related Articles

Back to top button