Betul Mandi Bhav 02 September : आज 02 अगस्त 2024 के बैतूल मंडी भाव, 03 अगस्त को खरीदी रहेगी बंद
Betul Mandi Bhav 02 September : Betul Mandi Bhav today 02 August 2024, purchase will be closed on 03 August
Betul Mandi Bhav 02 September : सोमवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 02 सितंबर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 2 हजार 691 बोरे रही। 1357 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1161 बोरे , मक्का की आवक 105 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है। 3 अगस्त को मंडी में खरीदी बंद रहेगी।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 1357 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में सोमवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक में कमी
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 6550 से लेकर 7800 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 7600 प्रति किवंटल के पार है।
