Betul Congress News: सड़क के गड्ढों में भाजपा का झंडा लगाकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पूर्व विधायक डागा ने नगर पालिका को बताया नरक पालिका

Betul Congress News: Congress protested by putting BJP flag in the potholes of the road, former MLA Daga called the municipality as Naraka Palika

Betul Congress News: बैतूल शहर की सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। सड़क की इसी दुर्दशा के विरोध में कांग्रेसजनों ने सोमवार 2 सितंबर को राजेंद्र वार्ड में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में भाजपा का झंडा लगाकर अपना विरोध जताया। इस दौरान जमकर कमीशनखोरी बंद करो के नारे भी लगाए गए। 

प्रदर्शन के दौरान विधायक निलय डागा ने बैतूल नगर पालिका की स्थिति को नरक पालिका की उपमा देते हुए कहा कि शहर की हर सड़क उखड़ी हुई है। उन्होंने कहा, पिछले 6 महीनों में जिन सड़कों का निर्माण हुआ, उनमें अब दो से तीन फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। भाजपा का विकास बारिश में बह जाता है, जनता का विकास टेंपरेरी रहता है, और उनका भ्रष्टाचार परमानेंट।

भ्रष्टाचार की हदें पार

विधायक निलय डागा ने नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, बैतूल की सड़कों पर चलते वक्त ऐसा लगता है कि जैसे पूरी बॉडी का मसाज हो रहा है। लोग गड्ढों में गिरकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। शहर की सड़कों की हालत बेहद खराब है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नहीं करती।

कमीशनखोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने ‘कमीशनखोरी बंद करो’ के नारे लगाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही अब और नहीं चलेगी। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक निलय डागा के साथ-साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए।

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक निलय डागा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, अनुराग मिश्रा, धीरू शर्मा, गोविंद साहू, प्रशांत राजपूत, संजय साहू, नवल सिंह ठाकुर, मनोज अहूजा, सुनील जेधे, करण प्रजापति, सरफराज खान, अशोक नागले, विजय सुरे, आकिब खान, राहुल पांसे, नफीस खान, प्रणय पाठक, सचिन जैन, बबन उघड़े, मुकेश यादव, राकेश गुप्ता, सोमेश त्रिवेदी, मोहन टिकमे, विशाल धुर्वे आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button