Betul Chori News: किराना दुकान में चोरों ने लगाई सेंध, 12 हजार नकदी सहित सामग्री पर किया हाथ साफ
Betul Chori News: Thieves broke into a grocery store, stole goods including 12 thousand cash
Betul Chori News: बैतूल के सांईंखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बानूर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने किराना दुकान को अपना निशाना बनाते हजारों रुपए नकदी और किराने की सामग्री पर हाथ साफ कर दिया । घटना का पता तब चला जब रविवार दुकान मालिक अपनी दुकान पर पहुंचा और ताले टूटे हुए देखे। अंदर पूरा समान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बानूर निवासी मुन्ना पाटेकर करीब 25 साल से किराने की दुकान संचालित कर रहे हैं। रोजाना के तरह शनिवार रात्रि 10 बजे वे दुकान बंद कर के अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह 7 बजे जब वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो दुकान में लगा ताला नीचे पड़ा हुआ था। दरवाजे के हैंडल भी टूटा हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुकान का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। दुकानदार के मुताबिक चोरों ने करीब 12 हजार की नगदी सहित किराना सामग्री पर हाथ साफ कर दिया था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। निरीक्षण के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इधर सम्भवना जताई जा रही है कि,पोला और कर दोनों त्योहार ग्रामीण इलाकों में मनाए जा रहे हैं। हो सकता है कि किसी शराबियों या फिर असामाजिक तत्वों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया हो। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।



