MP Heavy Rainfall Alert Today: इंदौर, उज्जैन सहित मध्य प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में बना है बाढ़ का खतरा
MP Heavy Rainfall Alert Today: Red alert for rain in 15 districts of Madhya Pradesh including Indore, Ujjain, there is a danger of flood in these districts
MP Heavy Rainfall Alert Today: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मानसून के सक्रिय होने और एक नए सिस्टम स्ट्रांग होने के कारण कई जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग भोपाल में शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के रायसेन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास जिलों में बारिश रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भी भारी बारिश की संभावना
मप्र के भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, इंदौर, उज्जैन देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना अशोकनगर, शिवपुरी श्योपुरकला, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, पांढुर्णा बुरहानपुर, ग्वालियर दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, निवाड़ी, मेहर, सिहोर, खंडवा, शाजापुर, आगर, मंदसौर जिलों में माध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- यह भी पढ़े:- Policeman Suspended: ड्यूटी के दौरान डांस करने वाले चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, देखिए वीडियो
इन जिलों में बना है बाढ़ का खतरा
आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सागर, नरसिंहपुर, उत्तरी छिंदवाड़ा, पूर्वी टीकमगढ़, निवाड़ी, मध्य छतरपुर, दक्षिणी, दमोह, दक्षिणी पन्ना, कटनी, जबलपुर, उत्तरी सिवनी, उत्तरी रीवा, सीधी, दक्षिणी सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, दक्षिणी भोपाल, सीहोर, हरदा, पूर्वी देवास, पूर्वी खंडवा, दक्षिण-पश्चिम खरगोन, उत्तर-पूर्वी बड़वानी, पश्चिमी अलीराजपुर और दक्षिणी धार जिलों में तीव्र से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है। उत्तरी बैतूल, दक्षिणी शिवपुरी, दक्षिणी
श्योपुर कलां, दक्षिणी गुना, राजगढ़, आगर, शाजापुर, उज्जैन, उत्तरी बुरहानपुर, उत्तरी इंदौर, झाबुआ, दक्षिणी रतलाम और दक्षिण-पूर्वी मंदसौर जिलों में मध्यम से हल्की बाढ़ से खतरा होने की संभावना है।


