Betul Crime News Today: लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
Betul Crime News Today: The accused who was absconding after committing the robbery was arrested
Betul Crime News Today: बैतूल गंज थाना पुलिस को लूट के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 19 मई 2024 को फरियादी दुर्गेश मालवी पिता जुगल किषोर मालवी उम्र 29 साल नि.अम्बेडकर वार्ड टिकारी बैतूल ने थाना गंज में रिर्पोट किया कि रात करीबन 11.00 बजे में अपने दोस्त शुभम ठाकरे,योगेष मालवी के साथ टिकारी से कत्लढाना अपने दोस्त विशाल मालवी को छोडने गये थे। कत्लढाना गा्रउण्ड में पानी कि टंकी के पास हम लोगों को अज्ञात 04 लडके मिले जों हमारे साथ बिना कारण मारपीठ शुरू कर दी और उन लोगो ने मेरा स्क्रीन टच मोबाइल सेमसंग कंपनी,व मेरे गले कि एक चांदी कि चैन, तथा मेरे दोस्त शुभम ठाकरे का एक स्क्रीन टच मोबाइल एक स्मार्ट वाच नोईस कपंनी अल्टा-2 कपंनी कि योगेश मालवी का एक स्क्रीन टच मोबाइल नथिंग फोन-2-ए कपंनी का तथा कान कि बाली लूटकर ले गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपीगणो कि तलाश पतारसी कि गई।- यह भी पढ़ो:- Aaj Ka Rashifal 23 August 2024 : आज यह राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में रखें सावधानी, जाने पंचांग और राशिफ़ल
संदेही युवक यश पिता राजु राने उम्र 19 साल नि. सुभाष स्कुल के सामने दुर्गा वार्ड बैतूल,दीपक पिता ज्ञानराव मालवीय उम्र 21 साल निवासी ईसाई चौक टिकारी बैतूल एवं एक विधि विरूध्द बालक को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ कि गई। युवक ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपीगणो से एक-एक मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपीगणो को न्ययालय पेश किया गया था। इस प्रकरण का एक फरार आरोपी अमन पिता राजेश उम्र 23 साल मुर्गी चौक कोठीबाजार बैतूल घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने फरार आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरी.रविकान्त डेहरिया, उनि अजय रधुवंषी, प्रआर प्रकाष उइके,प्रआर मयूर ,आर मंतराम आर. अनिरूध्द, आर नरेन्द्र, की विशेष भूमिका रही है ।



