Crime News Today: ग्राम बिसनूर में नविवाहिता ने फाँसी लागकर की आत्महत्या, पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
Crime News Today: In village Bisnur, a newly married woman committed suicide by hanging herself, accusing her husband of torturing her
Crime News Today: मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम बिसनूर में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में मृतिका के पिता का कहना है कि पति उसे प्रताड़ित करता था। इसलिए बेटी ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के गेहूबारसा में कार्यरत बिजली कर्मचारी नरेश माटेकर का 9 जुलाई को विवाह हुआ था। दंपती बिसनुर ग्राम में मिट्ठू राव मगरदे के मकान में किराए से रह रहे थे।नव विवाहिता पिंकी उर्फ कीर्ति माटेकर (उम्र 25 वर्ष) ने किराए में रह रहे मकान में ही शनिवार को ओढ़नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। ग्राम छिंदवानी थाना लोधीखेड़ा जिला पाडुर्ना के निवासी नरेश माटेकर ने बताया कि वह 24 घंटे की ड्यूटी पर गेहूंबारसा चला गया था। शनिवार जब कमरे पर वापस आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। बहुत आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसी को बुलाया। बुलाने पर दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो पिंकी फंदे पर लटकी मिली।
इसके बाद चौकी प्रभारी बसंत आहके एवं आरक्षक मेहमान कवरेती के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारा गया। पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेजा गया। मृतक महिला के पिता कैलाश कौशिक की शिकायत पर तुमडीडोल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी बसंत आहके ने बताया कि यह प्रथम दृष्टियां आत्महत्या का मामला है। लेकिन लड़की के पिता का कहना है कि बेटी को उसका पति प्रताड़ित करता था। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच में लिया है।



