Betul ITI Pravesh News: शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में ओपन राउंड प्रवेश के लिए पंजीयन प्रारंभ

Betul ITI Pravesh News: Registration started for open round admission in Government Eklavya Women Industrial Training Institute Betul

Betul ITI Pravesh News 2024: शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में संचालित 10 ट्रेडों की प्रवेश प्रक्रिया में ओपन राउंड हेतु पंजीयन प्रारंभ है। प्राचार्य श्री रेवाशंकर पंडाग्रे ने बताया कि इच्छुक आवेदक आगामी 14 अगस्त 2024 तक पोर्टल www.dsd.mp.gov.in  पर पंजीयन एवं च्वाइस फीलिंग करा सकेंगे। चयन सूची 21 अगस्त को जारी की जाएगी एवं 22 अगस्त से 24 अगस्त 2024 तक प्रवेश दिया जाएगा।
प्राचार्य श्री पंडाग्रे ने बताया कि संस्था में संचालित इलेक्ट्रीशियन (एनसीवीटी) में 05, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक (एनसीवीटी) में 06, और इन्फार्मेशन कम्युनिकेशन एण्ड सिस्टम मेंटेनेंस (एनसीवीटी) में 07, मैकेनिक कम्प्यूटर हार्डवेयर (एससीवीटी) में 06, स्वींइग टेक्नोलॉजी (एनसीवीटी) में 15, ऑफिस असिस्टेंट कम कम्प्यूटर ऑपरेटर (एससीवीटी) में 25 फ्लोरीकल्चर एण्ड लेण्ड स्केपिंग (एनसीवीटी) में 21, स्टेनो अंग्रेजी (एनसीवीटी) में 14, स्टेनो हिन्दी (एनसीवीटी) में 07 एवं कोपा (एनसीवीटी) में 08 सीटें रिक्त है। इन व्यवसायों में से स्वींइग टेक्नोलॉजी (एनसीवीटी) हेतु योग्यता आठवीं उत्तीर्ण है। शेष सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

पुरूष अभ्यर्थी भी ले सकेंगे प्रवेश
प्राचार्य श्री रेवाशंकर पंडाग्रे ने बताया कि संस्था में अब तक 65 प्रतिशत प्रवेश हो चुका है। ओपन (कन्वर्जन) राउंड में पुरुष अभ्यर्थी भी प्रवेश ले सकेंगे। विशेष रूप से अंग्रेजी के जानकार छात्र-छात्राओं के लिए स्टेनो अंग्रेजी व्यवसाय में प्रवेश एक रोजगार परक अवसर है। इसी प्रकार आठवी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए स्वीईंग टेक्नोलाजी (सिलाई) व्यवसाय में प्रवेश का अवसर है।

Related Articles

Back to top button