Holiday Declared In Schools: भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टियां घोषित, परीक्षा यथावत जारी रहेगी

Holiday Declared In Schools: Holidays declared in schools due to heavy rains, exams will continue as usual

Holiday Declared In Schools: लगातर हो रही भारी बारिश के कारण स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।  हरदा जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के कारण जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 5 अगस्त 2024 को केवल विद्यार्थियों हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। शासन स्तर से पूर्व निर्धारित परीक्षाएँ यथावत समय सारणी अनुसार संचालित होगी। उल्लेखनीय है कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों जो नदिया पार करके स्कूल जाना होता है। ऐसे में बच्चे जोखिम उठाकर स्कूल जाते है। इसलिए कलेक्टर के आदेश पर हरदा में बच्चों के लिये एक दिन का अवकाश घोषित किया है। अवकाश के बाद बच्चों और परिजनों ने राहत की सांस ली है। 

बैतूल में कब जागेगा प्रशासन
बैतूल जिले में भी लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। लेकिन अभी तक बच्चों के हित मे निर्णय नहीं लिया है। पड़ोसी जिले हरदा में स्कूलों में बारिश के कारण छुट्टी घोषित कर दी है लेकिन बैतूल प्रशासन अभी चुपचाप बैठा है। किसी को बच्चों की सुध नही है। 

Related Articles

Back to top button