Air Ambulance Seva: अब बैतूल वासियों को भी मिलेगा एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ, जाने किसे मिलेगा लाभ

Air Ambulance Seva: Now Betul residents will also get the benefit of air ambulance service, know who will get the benefit

Air Ambulance Seva: मध्य प्रदेश सरकार ने एयर एंबुलेंस की शुरुआत की है। इसका लाभ अब बैतूल जिले वासियों को भी मिलेगा। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों ने गुरुवार को बैतूल पहुंचकर पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया और सीएमएचओ सिविल सर्जन और आईएमओ से चर्चा की गई। मध्य प्रदेश सरकार ने लगभग 2 महीने पहले एयर एंबुलेंस की शुरुआत की है। इसका लाभ अब बैतूल जिले वासियों को भी मिलेगा। HEMS  की टीम ने बैतूल पहुंचकर एयर एंबुलेंस की शुरुआत करने को लेकर व्यवस्था देखी। आरएमओ डॉ रूपेश पद्माकर ने बताया कि बैतूल से भोपाल एयर एंबुलेंस से ले जाने वाले मरीजों का डाटा सॉफ्टवेयर में फिड होगा। बैतूल जिला अस्पताल से गंभीर मरीजों को इस एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक एयर एंबुलेंस से मरीज को लगभग डेढ़ घंटे के भीतर भोपाल के अस्पताल में पहुंचा दिया जाएगा। एयर एम्बुलेंस की लैंडिंग पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर की जाएगी। इस एयर एंबुलेंस में इमरजेंसी उपचार की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। 

इन लोगो को मिलेगा लाभ
अधिकारियों के मुताबिक एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ आयुष्मान कार्ड धारी को ही मिलेगा। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज जिसका आयुष्मान कार्ड है और उसकी हालत गंभीर है। जिसे भोपाल ले जाना है ऐसे ही मरीजों को निशुल्क और एंबुलेंस सेवा मिलेगी। बिना आयुष्मान कार्ड धारक को यह सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। जिला अस्पताल के डॉक्टर मरीज की स्थिति देखेंगे कि वास्तव में मरीज की हालत गंभीर है और उसे भोपाल रेफर करना आवश्यक है। इसी स्थिति में एंबुलेंस को बुलाया जाएगा। यह एयर एम्बुलेंस बैतूल से हमीदिया के अलावा आयुष्मान कार्ड से जुड़े अस्पतालों में मरीजों को पहुंचाने का काम करेगी। डॉक्टर का कहना है कि एयर एंबुलेंस सेवा पिछले दो महीने से शुरू है लेकिन बैतूल से अभी तक एक भी केस नहीं भेजा है। जल्दी ही बैतूल से भी एंबुलेंस की सहायता उपचार के लिए भोपाल भेजा जाएगा। 

Related Articles

Back to top button