MPSOS Ruk Jana Nahi Exam 2024: एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं 10वी 12वी का परीक्षा परिणाम घोषित
MPSOS Ruk Jana Nahi Exam 2024: MP Board Ruk Jana Nahi 10th 12th exam result declared

MPSOS Ruk Jana Nahi Exam 2024: एमपीएसओएस परीक्षा रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रुक जाना नहीं योजना के तहत 2 लाख 46 विद्यार्थियों परीक्षा दी थी। अब इसका दूसरा चरण का एग्जाम दिसंबर माह में होगा। इसके लिए 28 अगस्त 2024 तक फॉर्म भरे जाएंगे। MPSOS के परीक्षा परिणाम जानने के लिए अधिकृत वेबसाइट modos.nic.in पर देख सकते है। जानकारी के अनुसार बोर्ड द्वारा जून 2024 सत्र की रुक जाना नहीं योजना के तहत 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा ली गई थी। परीक्षा 20 मई से 7 जून तक आयोजित की गई थी। रुक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षा कराकर विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने का फिर मौका दिया है।
यह है रुक जाना नहीं योजना
एमपी गवर्नमेंट द्वारा एमपीएसओएस का आयोजन रुक जाना नहीं योजना के तहत किया गया। इस परीक्षा में कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण्य विद्यार्थियों शामिल हुए है। इस बोर्ड परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है। पहली बार जून और दूसरी बार की परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के आयोजन का उद्देश्य यह है कि सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हो और उनकी पढ़ाई ना छूट पाए।



