Gold- Silver Price Today 15 july 2024: सोना-चांदी के दामों में हुई बढ़ोतरी, जाने 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव
Gold- Silver Price Today 15 July 2024: Gold and silver prices increased, know the price of 24 carat 10 grams gold

Gold- Silver Price Today 15 july 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 15 जुलाई 2024 दिन को सोने- चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 72 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 91000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 72713 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 66605 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54535 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42537 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोमवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 91465 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।



