Gold- Silver Price Today 10 july 2024: आज सोने के दाम में दिखी नरमी, चांदी की चमक हुई तेज
Gold- Silver Price Today 10 July 2024: Today there was a decline in the price of gold, the shine of silver increased
Gold- Silver Price Today 10 july 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 10 जुलाई 2024 दिन को सोने के दामों में बढ़ोतरी और चांदी सस्ती हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 72 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 91000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 72483 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 66394 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54362 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42403 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। बुधवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 91439 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


