Uco Bank Vacancy 2024: यूको बैंक ने अप्रेंटिस के 544 पदों पर निकाली भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते आवेदन
Uco Bank Vacancy 2024: UCO Bank has recruited 544 apprentice posts, graduate candidates can apply
Uco Bank Vacancy 2024: यूको बैंक ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्र के विभिन्न ब्रांचो में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बैंक ने अप्रेंटिस के 544 पदों पर भर्ती कर रही है। भर्ती के लिए 2 जुलाई 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2024 है। बैंक में सामान्य केटेगरी के 278, ओबीसी 106, ईडब्ल्यूएस 41, एससी 82, एसटी 37 पद पर भर्ती होगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2024 को 20 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वेतनमान 15000 रुपए प्रतिमा दिया जाएगा। आवेदन संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट ucobank.com पर लॉगिन कर सकते हैं। संपूर्ण जानकारी मिलने के बाद ही आवेदन करें।



