New Mobiles Will Be Launched: युवाओं का दिल जीतने, इस सप्ताह में लॉन्च हो रहे हैं यह दमदार मोबाइल फोन
New Mobiles Will Be Launched: To win the hearts of the youth, these powerful mobile phones are being launched this week

Moto G85 5G Mobile: मोबाइल फोन निर्माता दिग्गज कंपनी मोटोरोला द्वारा Moto G85 5G Mobile फ़ोन लॉन्च करने जा रही है। यह मोबाइल फोन 10 जुलाई को लांच होने वाला है। इस मोबाइल फोन में 24 जीबी रैम दी जाएगी। 50 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा रहेगा। इस मोबाइल में 3D कर्व्ड ओएल्डी डिस्प्ले मिलेगा। फास्ट चार्जर के साथ 5000 एमएएच की बैटरी मिलने वाली है। इस फोन की अनुमानित कीमत 24999 हो सकती है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 Mobile: दिग्गज मोबाइल कंपनी सैमसंग आगामी 10 जुलाई को Samsung Galaxy Z Flip 6 Mobile लॉन्च करने वाली है। इस मोबाइल फोन में 8GB रैम और 512 जीबी स्टोरेज मिलेगी। 50 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया जा रहा है। इस मोबाइल फोन में 4000 एमएएच बैटरी मिलेगी। इस मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 90000 हो सकती है।

Oppo Reno 12 Mobile: ओप्पो मोबाइल कंपनी भी अपना नया फोन Oppo Reno 12 Mobile 12 जुलाई 2024 को लॉन्च करने वाली है। इस मोबाइल फोन में 12 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT ट्रिपल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस मोबाइल फोन में 80 वॉट फास्ट चार्जर के साथ 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इस मोबाइल फोन की कीमत 30000 हो सकती है।


