Betul Road Accident: अनियंत्रित कार कई वाहनों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसी, लोगों ने की युवकों की धुनाई
Betul Road Accident: Uncontrolled car rammed into a shop after hitting several vehicles

Betul Road Accident: जिला मुख्यालय रैन बसेरा के पास एक अनियंत्रित कार कई वाहनों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गई। घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। कार चालक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लोगों ने कार चालक युवक की जमकर पिटाई कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को बैतूल रैन बसेरा चौक के पास तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर एक अन्य कार और बाइक को टक्कर मरते हुए दुकान में घुस गई। हादसे में कई वाहन छतिग्रस्त हुए है। एक कर में सवार दंपति बाल बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक युवकों की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



