Employment News 2024 : सरकार ने विधानसभा में दी जानकारी के अनुसार बैतूल में भी बड़ी संख्या में युवा है बेरोजगार, डिग्रियां लेकर दर-दर खा रहे ठोकरे
Employment News 2024: According to the information given by the government in the assembly, a large number of youth are unemployed in Betul too, wandering from door to door with degrees

Employment News 2024 : विधानसभा सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्य कौशल विकास राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने रोजगार संबंधित जानकारी दी है। बताया गया पिछले वर्ष पूरे प्रदेश में 35 लाख 73000 बेरोजगार थे। मई 2024 तक बेरोजगार युवाओं की संख्या 25 लाख 82000 रह गई है। जिसमे महिलाओं की संख्या 9 लाख 92 हजार 189 और पुरुषों की संख्या 15 लाख 90 हजार 387 है। यह पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार जानकारी दी गई। विधानसभा में दी जानकारी के अनुसार बैतूल जिले में अभी भी 65 हजार 345 युवा बेरोजगार है। पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा की बात की जाय तो यहां बेरोजगारों की संख्या 88 हजार 230 है। सरकार भले ही रोजगार देने का दावा कर रही है लेकिन अभी भी कई युवा बेरोजगार है जो रोजगार की तलाश में दर- दर की ठोकर खा रहे हैं।
बैतूल जिले में रोजगार का अभाव
बैतूल जिले में वर्षों से रोजगार का अभाव है। पढ़े लिखे युवा केवल सरकारी नौकरी पर डिपेंड है। लेकिन सरकारी नौकरी हर किसी को मिलने की संभावना नहीं के बराबर रहती है। सरकारी भर्ती के अलावा बैतूल में कोई भी रोजगार के साधन नहीं है। पिछले कई वर्षों से रोजगार को लेकर बैतूल में कोई विशेष पहल नहीं हो पाई है। आज भी बैतूल जिले का पढ़ा लिखा युवा डिग्रियां लेकर खाली घूम रहा है।



