Gold- Silver Price Today: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जाने 18 कैरेट 10 ग्राम सोने के रेट
Gold- Silver Price Today: Gold and silver became cheaper again today, know the rate of 18 carat 10 grams gold

Gold- Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 27 जून 2024 दिन गुरुवार को सोने- चांदी के दामों में कमी आई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 71 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 86000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 71083 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 65112 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 53312 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 41584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 86761 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

