Betul Mandi Bhav 21 June 2024 : आज 21 जून 2024 के बैतूल मंडी भाव, आगामी 2 दिन तक उपज की खरीदी रहेगी बंद
Betul Mandi Bhav 21 June 2024 : Betul Mandi Bhav today 21 June 2024, purchase of produce will remain closed for the next 2 days
Betul Mandi Bhav 21 June 2024 : शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 21 जून 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 10 हजार 604 बोरे रही। 7235 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2105 बोरे , मक्का की आवक 440 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे अधिक आवक
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक मे बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग उड़द की आवक होने लगी
मंडी में एक मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 7000 से लेकर 7500 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 8000 के पार है।
