SBI Vacancy 2024: भारतीय स्टेट बैंक में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

SBI Vacancy 2024: Recruitment for the post of officers in State Bank of India, graduate candidates can apply

Oplus_131072

SBI Vacancy 2024: भारतीय स्टेट बैंक में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती निकली है। इसमें ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक SBI ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 150 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 7 जून 2024 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून 2024 है।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को 750 रुपए फीस देनी होगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 23 से 32 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वेतनमान 48170 से लेकर 49910 और 69810 रुपये है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से ग्रेजुएशन और आईआईबीएफ द्वारा फॉरेक्स में सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। इस भर्ती के लिए अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट sbi.co.in पर लॉगिन कर सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button