Betul Shani Jayanti News: शनि जयंती के मौके पर प्रसादी ग्रहण करने उमड़ा भक्तों का सैलाब, दिन भर शनि मंदिरों में रही भीड़
Betul Shani Jayanti News: On the occasion of Shani Jayanti, a flood of devotees gathered to receive Prasad, there was crowd in Shani temples throughout the day.

Betul Shani Jayanti News: बैतूल में शनि जन्मोत्सव के मौके पर पूजा अर्चना के लिए शनि मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ गई। सुबह से ही लोग पूजा अर्चना करने मंदिरों में पहुंच गए। देर रात तक मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर जारी रहेगा। गुरूवार को जिले भर में शनि जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर श्री शिंगनापुर शनि देव मंदिर बीएसएनएल ऑफिस के पास सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। शनि जन्मोत्सव के लिए भगवान शनि देव की पूजा अर्चना कर आराधना करने से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते है। शनि मंदिर पहुंचे भक्तों ने भगवान को सरसों के तेल से अभिषेक किया और काला कपड़ा और काला, तिल उड़द चढ़ाकर पूजा अर्चना की। बताया जा रहा है कि तेल, काला कपड़ा, काला तिल चढ़ाने से भगवान शनिदेव भक्तों पर प्रसन्न होते है और उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। शनि देव की पूजा करने से साढ़े साती का प्रकोप भी दूर हो जाता है। भगवान शनि देव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते है। शाम को भी पूजा अर्चना के लिए मंदिर में भारी भीड़ लगी रहेगी। इधर गंज शनि मंदिर में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। शाम के समय यहां भी भक्तों की भारी भीड़ लगी रहेगी। मंदिर समितियों ने भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है, ताकि सभी भक्तों को अच्छे से दर्शन हो सके और पूजा अर्चना हो सके।



