Betul Crime News Today: तीन थानों की पुलिस को चकमा देकर भाग गए गौ तस्कर, मिलानपुर टोल प्लाजा और ससुन्द्रा चेक पोस्ट को तोड़ा

Betul Crime News Today: Cow smugglers escaped by dodging the police of three police stations, broke the Milanpur toll plaza and Susundra check post

Betul Crime News Today: बैतूल जिले में गौ तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार की रात को शातिर गौ तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए और पुलिस हाथ मलते रह गई। तस्करों ने मिलानपुर टोल प्लॉजा और ससुन्द्रा चेक पोस्ट तोडक़र वाहन लेकर भाग गए। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि मंगलवार की रात को 1 बजे सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में पाढर क्षेत्र के जंगल से गौवंश को भरकर महाराष्ट्र कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर संगठन के जिलाध्यक्ष अनुज राठौर सहित अन्य साथियों ने वाहन को पकडऩे की योजना बनाई। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने उक्त पिकअप वाहन का पीछा किया। फोरलेन तितली चौक पर पकडऩे की कोशिश की, लेकिन तस्कर संगठन के लोगों को चकमा देकर भागने में सफल हो गए।

दीपक मालवीय ने बताया कि गौवंश तस्करी की जानकारी बैतूलबाजार, सांईखेड़ा थाना और मुलताई थाना पुलिस को दी गई। संगठन के लोग पिकअप वाहन का पीछा करते हुए जा रहे थे, लेकिन तस्करों ने मिलानपुर टोल प्लॉजा और ससुन्द्रा चेक पोस्ट को तोड़ते हुए वाहन दौड़ाते हुए भाग गए। पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी गौ तस्कर वाहन लेकर फरार होने में कामयाब हो गए और तीनों थानों की पुलिस हाथ मलते रह गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही सक्रियता दिखाई होती तो तस्कर पुलिस की गिरफ्त में होते। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने मुलताई, पट्टन तक उक्त वाहन तस्करों की गाड़ी का पीछा किया, लेकिन तस्कर भागने में कामयाब हो गए। श्री मालवीय ने बताया कि पाढर और शाहपुर क्षेत्र में कुछ गौ तस्कर है जो हमेशा की तस्करी करते रहते है। इनकी लिस्ट पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह है कि जिले में तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

Related Articles

Back to top button