Betul Barish News: बैतूल में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Betul Barish News: Heavy rain with strong storm in Betul, relief from heat

Betul Barish News: जिला मुख्यालय पर सोमवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया आंधी और गरज- चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। सोमवार को सुबह से धूप खिली थी। शाम को लगभग 6 बजे अचानक मौसम बदल गया तेज आंधी के साथ बारिश होना शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से बाजार में अफरातफरी मच गई। लगभग आधे घण्टे तक तेज बारिश होते रही। मौसम विभाग के मुताबिक नया सिस्टम बनने के कारण मौसम में बदलाव आया है। आगामी 8 जून तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 

मौसम विभाग भोपाल ने सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घाटे के दौरान मप्र के भिंड, छतरपुर, टीकमगढ़,  दतिया, निवाड़ी, बैतूल, बुरहानपुर, सिंगरौली, सीधी, बालाघाट,  भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, शाजापुर, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, मेहर, पांढुर्णा,  गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर उमरिया, इंदौर, मुरैना, पन्ना, सागर जिले में गरज चमक के साथ बारिश होने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। मप्र में अगले 5 दिन यानी 8 जून तक बारिश के आसार है। 

Related Articles

Back to top button