Betul Hanging News: कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट
Betul Hanging News: A debt-ridden youth committed suicide by hanging himself, a suicide note was found

Betul Hanging News: कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भारत भारती में कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लागकर आत्महत्या कर ली है। पाढर चौकी प्रभारी दिनेश कुमरे ने बताया कि बुधवार की रात की भारत- भारती में युगलकिशोर पिता चिंतामन खपरिये उम्र 30 वर्ष ने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फाँसी लागकर आत्महत्या की है।
मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। यहां भी लिखा है कि वह कर्ज से बहुत परेशान हो गया और वह किसी को परेशान नही करना चाहता है। कर्ज से परेशान होकर फाँसी लागकर आत्महत्या कर रहा हूं। मृतक का गुरुवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस आत्महत्या मामले की जांच में जुटी है।



