Crime News Today: एक ऐसा शहर जहां से गायब हो रही है पत्नियां, एक ही थाने में 14 एफआईआर दर्ज

Crime News Today: A city where wives are disappearing, 14 FIRs registered in a single police station

फ़ाइल फ़ोटो

Crime News Today: एक ऐसा शहर जहाँ से पत्नियां गायब हो रही है। यह खबर जानकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे और आपको यकीन नही होगा। लेकिन यह बात सच है। पत्नियों के गायब होने पर कई लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज की है। जानकारी के नुसार हैदराबाद के साइबराबाद पुलिस थाना क्षेत्र में कई महिलाओं के ग़ुम होने की शिकायतें आई है।

बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल 2024 से लेकर 10 मई 2024 तक  कुल 14 महिलाओं के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। किसी की पत्नी घर से एयरपोर्ट के लिए निकली थी पर वह एयरपोर्ट नही पहुँच पाई तो किसी की पत्नी एयरपोर्ट से से घर के लिए निकली तो घर वापस नही आई है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामलों की जांच कर रही है। 

Related Articles

Back to top button