Gold- Silver Price Today: आज अक्षय तृतीया के दिन सोना- चांदी के दामों में बढ़ोतरी, जाने 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के रेट
Gold- Silver Price Today: Today on Akshaya Tritiya, the price of gold and silver increased, know the rate of 22 carat 10 grams gold
Gold- Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 10 मई 2024 अक्षय तृतीया पर सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 72 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 82000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 72633 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 66532 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54475 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 84152 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

