Loksabha Election 2024 Voting: बैतूल में 100 वर्ष की वृद्धा गाजे- बाजे के साथ मतदान करने पहुँची, उम्र में त्रुटि के कारण घर पर नही हो सका था मतदान

Loksabha Election 2024 Voting: A 100-year-old woman reached Betul to vote with pomp and show, voting could not be done at home due to error in age

Loksabha Election 2024 Voting: बैतूल निर्वाचन आयोग की त्रुटि के कारण 100 वर्ष की वृद्धा की उम्र 80 वर्ष की बताई गई थी। जिसके कारण वृद्धा घर पर मतदान नहीं कर सकी। घर पर मतदान नहीं होने पर परिजनों ने वृद्धा को मतदान के लिए गाजे-बाजे के साथ मतदान केन्द्र पर ले जाया गया और मतदान कराया। गाजे-बाजे के साथ मतदान केन्द्र पर वृद्धा को ले जाते देख हर कोई हैरान था।

जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व ब्रजलाल भाटिया की पत्नि शकुनतला भाटिया घर पर मतदान करने से वंचित रह गई। मंगलवार को सुबह जब लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान शुरू हुआ तो श्रीमती भाटिया को परिजन गाजे-बाजे के साथ टैगोर वार्ड स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान के लिए लेकर गए। बताया जा रहा है कि भगतसिंह वार्ड से गाजे-बाजे के साथ वृद्धा को वोटिंग बूथ तक लेकर गए और मतदान करवाया। बताया जा रहा है कि शकुनतला भाटिया की उम्र मतदाता परिचय पत्र में 83 वर्ष है। जन्मतिथि अपडेट नहीं होने के कारण बुजुर्ग घर से मतदान नहीं कर पाई। परिजनों ने घर से मतदान करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन चुनाव आयोग ने घर से मतदान के नियमों में नहीं आने की बात कहकर मतदान नहीं करवाया। शकुनतला भाटिया के पुत्र रमेश भाटिया ने बताया कि मां की उम्र के संबंध में जानकारी अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन उन्होंने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। मां ने कहा कि वह मतदान करने के लिए जरूर जाएंगी। इसलिए परिजनों ने मां को व्हीलचेयर पर बैठाकर गाजे-बाजे के साथ मतदान करवाने के लिए मतदान केन्द्र लेकर गए थे। वृद्धा के पुत्र श्री भाटिया ने बताया कि उनकी मां की उम्र 100 वर्ष 4 महीने की हो गई है। 

Related Articles

Back to top button