Loksabha Election 2024 Voting: तेज धूप के कारण बैतूल के अधिकतर मतदान केंद्रों पर सन्नाटा, जाने दोपहर 1 बजे कितना प्रतिशत हुआ मतदान
Loksabha Election 2024 Voting: Due to scorching sun, most of the polling stations in Betul are silent, know the percentage of voting
Loksabha Election 2024 Voting: बैतूल लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए कल मंगलवार बैतूल -हरदा- हरसूद लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान सुबह 7:00 से ही मतदान शुरू हो गया है। लोकसभा क्षेत्र में शामिल 8 विधानसभाओं के लगभग 18 लाख 86 हजार मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर नई सरकार के गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिले की पांच विधानसभाओं के 1581 बूथों पर मतदान मतदान जारी है।
जिले के कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। दोपहर में जैसे ही तेज धूप हुई मतदान केंद्रों में मतदाता कम होते चले गए। दोपहर में अधिकतर मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा था। एक्का दुक्का ही मतदाता मतदान के लिए पहुँच रहे थे। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बैतूल में कुल 34 प्रतिशत मतदान हुआ था। सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक बैतूल में 51 प्रतिशत मतदान हो चुका था।




