Betul Today News: सड़क हादसे में दिवंगत हुए ग्रामीणों को बैतूल विधायक नें दी श्रद्धांजली, परिजनों को दिया मदद का भरोसा

Betul Today News: Betul MLA paid tribute to the villagers who died in a road accident, assured help to the family members

Betul Today News: बैतूल दनोरा फोरलेन पर सड़क हादसे में दिवंगत हुए ग्रामीणों को श्रद्धांजली देनें बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल शनिवार सुबह दनोरा ग्राम स्थित उनके निवास पर पहुचें। बैतूल विधायक नें सड़क हादसे मेें दिवंगत हुुए स्व. शिवप्रसाद सरले पिता स्व.नत्थू जी सरले,स्व.बाबाराव पिता सम्पतराव सोनारे एवं स्व.पंकज पिता रामप्रसाद मासतकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। हादसे में घायल हुए ग्रामीणों से भी बैतूल विधायक नें मुलाकात कर उनके स्वास्थ की जानकारी ली। बैतूल विधायक के साथ विधानसभा संयोजक मधु पाटनकर एवं बडोरा मंडल अध्यक्ष नीतू पटेल भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि गुरूवार देर रात दोनारा ग्राम में फोरलेन पर दुर्घटना ग्रस्त पिकअप वाहन में दबे युवकों को बचानें के लिए ग्रामीण घटना स्थल पर पहुचेें थे। ग्रामीणों द्वारा पिकअप में दबनें से घायल हुए युवकों को निकालकर जिला आस्पताल भेजा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टवेरा नें फोरलेन पर गामीणों को कुचल दिया। हादसे में दनोरा निवासी शिवप्रसाद ,बाबाराव,एवं पंकज की मौत हो गई एवं आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गये।

Related Articles

Back to top button