MP Board Result 2024: बैतूल से यश पवार मप्र के टॉप 10 सूची में शामिल, 12 वी का 59.83 और 10 वी का 64.38 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

MP Board Result 2024: Yash Pawar from Betul included in top 10 list of MP, 12th result was 59.83 and 10th result was 64.38 percent

MP Board Result 2024: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने बुधवार को 10वी और 12वी के परीक्षा परिणाम घोषित किये है। बैतूल जिले में कक्षा 12 वी का 59.83 प्रतिशत और 10 वी का 64.38 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। दोनों कक्षाओ में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। कक्षा 12 वी में एक मात्र विनायकम स्कूल टिकारी बैतूल के गणित विषय के छात्र यश पवार ने मप्र के टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त किया है। 10 वी में एक भी विद्यार्थी ने प्रदेश की टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त नहीं किया है।
10 वी में मंजीत प्रथम और अनुष्का द्वितीय रही
हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में जिले की टॉप 10 सूची की बात की जाए तो शासकीय TWDHS चोपना स्कूल के छात्र मनजीत ने जिले में प्रथम स्थान और उत्कृष्ट विद्यालय बेतूल की छात्रा अनुष्का पिता जगदीश चढोकार ने द्वितीय स्थान और लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा की छात्रा इशिका पिता मनोज मोंगरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कक्षा दसवीं में बैतूल का कुल परीक्षा परिणाम 64.68 प्रतिशत रहा है। जिसमें छात्राओं का 68. 76 और छात्रों का 59.58 प्रतिशत रहा है। 
12 वी में शिवानी प्रथम, सागर द्वितीय स्थान पर
हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम में जिले की टॉप 10 सूची की बात की जाए तो उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल विज्ञान संकाय की छात्रा शिवानी पिता अनिल साहू ने जिले में प्रथम स्थान, शासकीय TWDHS हायर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर के छात्र सागर पिता सुनील वर्मा ने द्वितीय स्थान, नींव कार्मेल कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मुलताई के छात्रा दीपिका पिता राजेश सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स संकाय से नींव कार्मेल कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मुलताई की छात्रा बानी पिता दुर्गेश रस्तोगी ने प्रथम स्थान, उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल के छात्र अजय पिता सूरजपाल भूसूमकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। आर्ट संकाय से शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर की छात्रा तन्वी पिता गोकुल बघेल ने जिले में प्रथम स्थान, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल दुनावा की छात्रा उजाला पिता फुलकराम ने द्वितीय स्थान और गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल भौरा की छात्रा हेमलता पिता राजेश महोबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों छात्राओं बराबर अंक हासिल किए हैं। कृषि संकाय से गवर्नमेंट एग्रीकल्चर हायर सेकेंडरी स्कूल बेतूल बाजार की छात्रा हर्षाली पिता धनराज डांगे ने प्रथम स्थान और होम साइंस संकाय से गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल भौरा की छात्रा रवीना पिता हरपाल पदराम ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 64.38 प्रतिशत रहा। जिसमें छात्राओं का 68.76 और छात्रों का 59.58 प्रतिशत रहा। 

Related Articles

Back to top button