Government Vacancy: एम्स के लिए 129 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा तगड़ा वेतन, जल्द करें आवेदन
Government Vacancy: Recruitment for 129 posts for AIIMS, get good salary, apply soon
Government Vacancy Today: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था रायपुर में इस बार बंपर वैकेंसी निकली है। यह नौकरी पाने का अच्छा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्था रायपुर में 129 पदों पर भर्ती निकली है। जिसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रोफेसर के 129 पद के लिए भर्ती की जा रही है। आवेदन 22 मार्च 2024 से शुरू हो गए हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2024 है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को फीस 3000 देनी होगी। विद्यार्थी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 58 वर्ष तय की है। जारी नोटिफिकेशन के आधार पर वेतनमान 101500 से लेकर 220400 रुपए प्रति महा दिया जाएगा।जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर के 32, एडिशनल प्रोफेसर की 31, एसोसिएट प्रोफेसर के 23, पदों पर भर्ती होगी। अभ्यर्थी का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी को एमडी, एमएस की डिग्री और कार्य का अनुभव होना आवश्यक है। आवेदन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in पर जाकर जाकर लॉगिन कर सकते है। संपूर्ण जानकारी देखने के बाद ही आवेदन करें।



