Betul Today News: 12 लाख 30 हजार के आभूषण जब्त एफएसटी और भैंसदेही पुलिस ने की कार्रवाई

Betul Today News: FST and Bhainsdehi police took action, seized jewelry worth 12 lakh 30 thousand

Betul Today News: बैतूल भैंसदेही क्षेत्र परतवाड़ा मार्ग पर चैकिंग के दौरान एफएसटी और भैंसदेही पुलिस की टीम ने लाखों रूपए के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी निश्चल झारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और भैंसदेही एसडीएम शैलेन्द्र हनौतिया, तहसीलदार चन्द्रपाल इवनाती के निर्देशन पर भैंसदेही थाना पुलिस और एफएसटी गुदगांव की टीम ने मंगलवार की शाम को परतवाड़ा मार्ग पर सांवलमेढ़ा की ओर जा रही एक सफेद रंग की कार को रोककर चैकिंग की गई।

इस चैकिंग के दौरान कार के नीचे की डिक्कीसे 20 ग्राम सोना जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार रूपए एवं 13 किलो 949 ग्राम चांदी बरामद किया है, जिसकी कीमत 11 लाख है। इस तरह से पुलिस ने कार से कुल 12 लाख 30 हजार रूपए कीमत के आभूषण जब्त किए है। पुलिस के मुताबिक आभूषण संंबंधित दिलीप निवासी बहारपुर  आभूषणों के बारे में दस्तावेज मांगे गए, लेकिन दस्तावेज पेश नहीं किए। दस्तावेज नहीं देने के कारण आभूषण की जप्ती की कार्रवाई  की है। 

Related Articles

Back to top button