Betul Crime News Today: युवक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, झोपड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद

Betul Crime News Today: Three accused of murdering a youth were arrested, there was a dispute over removing the hut

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Crime News Today: बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। साईंखेड़ा थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि 5 अप्रैल को  ग्राम जावरा में किशोरी उर्फ तोब्या के खेत मे मन्सु पिता तुकाराम उइके उम्र 48 साल निवासी ग्राम जावरा का शव पडा मिला था। मृतक के शरीर पर आयी चोटो से पृथम दृष्टया मामला मारपीट से हत्या कर देने का पाया गया।  मौके पर ही उपस्थित मृतक की लडकी निकिता पिता मन्सु उइके उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम जावरा ने बताया की मेरे पिता मंसु का खेत में बनी झोपड़ी हटाने को लेकर बड़े पिताजी किशोरी उर्फ तोब्या उइके, बड़ी मां सुमन उइके एवं चचेरे भाई मुकेश उइके से वाद विवाद हुआ था। विवाद में  आरोपीगण द्वारा लाठी डंडे से मारपीट कर मन्सु उइके की हत्या कर देना बताया गया।  फरियादी निकिता उइके की रिपोर्ट पर आरोपियो किशोरी उर्फ तोब्या उइके, सुमन उइके, मुकेश उइके तीनो निवासी ग्राम जावरा के विरुद्ध धारा 302,201,34 भादवि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

                   उपरोक्त आरोपीगण घटना दिनांक से ही फरार थे। जिनकी अतिशीघ्र तलाश पतारसी कर गिरफ्तारी हेतू वरिष्ठ अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया थाना सांईखेड़ा पुलिस द्वारा टीम गठित कर अलग अलग क्षेत्रो में आरोपियों कि तलाश की जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुई की आरोपीगण अपने निवास ग्राम जावरा आए हुए है। थाना सांईखेड़ा पुलिस द्वार त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपीगणो को उनके निवास स्थान ग्राम जावरा से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों  न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है । 
                            उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी साईखेडा निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उनि.पूनमचन्द्र साहू, प्रआर. 529 दिलीप झरबड़े,  प्रआर. 47 राजकुमार धुर्वे, प्रआर.25 विनय जायसवाल, आर. 603 विनोद साहू, आर. 410 अविनेश एवं प्रआर. चालक 282 रविन्द्र नागले, सै. 284 चंद्रभान सोनारे की  सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button