Mp Weather Update 4 Days: आगामी 4 दिनों तक मप्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना

MP Weather Update 4 Days: Rain alert in many districts of MP for the next 4 days, possibility of hailstorm along with strong winds

Mp Weather Update 4 Days: वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में मध्योपरी क्षोभमडल की पछुआ पवनों के बीच एक टूफ के साथ 73 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। साथ ही माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर विदर्भ, कर्नाटक, तमिलनाडु और मराठवाड़ा होते हुए कोमरान क्षेत्र तक हवाओं में असत्तता (Wind Discontinuity) व्याप्त है। जिसके कारण मप्र कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है। यह मौसम 10 अप्रैल 2024 तक सक्रिय होगा। 

7 अप्रैल को इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक आगामी 7 अप्रैल को मध्य प्रदेश के 33 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उसमें इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, देवास, शाहजहांपुर, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, विदिशा, शहडोल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, अशोक नगर, शिवपुरी, नरसिंहपुर, टिमरनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, दमोह ,छतरपुर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, सहित अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। 
8 अप्रैल को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल को बैतूल, नर्मदा पुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुरना, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, शहडोल, अनूपपुर ,कटनी ,छतरपुर में गरज चमक के साथ बारिश होगी और तेज हवाएं भी चल सकती है।
9 अप्रैल को यहां बरसेंगे बादल
जानकारी के मुताबिक 9 अप्रैल को मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना बनी है। 9 अप्रैल को बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, देवास, हरदा, खंडवा, खरगोन, इंदौर, धार, बड़वानी, रायसेन, सागर ,गुना ,दमोह, कटनी, सतना, डिंडोरी ,उज्जैन, उमरिया, सीधी, रीवा, अशोक नगर,  झाबुआ सहित अन्य जिलों में बारिश की संभावना बनी है। 

Related Articles

Back to top button