MP CM Today News: मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 4 अप्रैल को बैतूल आयेंगे, भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में होंगे शामिल
MP CM Today News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav will come to Betul on April 4, will participate in the nomination of BJP candidate

MP CM Today News: मुख्यमंत्री की गुरुवार को बैतूल में चुनावी सभा होगी। सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी का नामांकन भरने के बाद चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज सुबह 9 बजे बैतूल पहुचेंगे सुबह 9.30 बजे बैतूल हरदा हरसूद संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रत्याशी दुर्गादास उइके के पक्ष में स्थानीय लालबहादूर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेगें एवं श्री उइके के नामांकन में शामिल होगें।
मुख्यमंत्री श्री डा. मोहन यादव की जनसभा को लेकर भाजपा के जिला पदाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओ द्वारा विषेष तैयारीयां की जा रही है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ मोहन यादव का बैतूल पहला दौरा है।



