Betul Crime News: कलियुगी पुत्र ने पिता की लाठी से पीटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News: Kaliyug son killed his father by beating him with a stick, accused arrested
Betul Crime News: मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम साड़ियां में एक कलयुगी पुत्र ने पिता की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी है। घटना से पूरे गाँव मे सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल की रात्रि को ग्राम साड़ियां में मुंगस्या वागद्रे उम्र 88 वर्ष को उनके बड़े लड़के गणेश वागद्रे द्वारा लाठी डंडे से पीटा जा रहा था। मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना प्राप्ति पश्चात होते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और घायल को मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान मुंगस्या वागद्रे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बड़े पुत्र गणेश पर प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। मृतक का अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है।



