Navodaya Vidyalaya Bharti: इस बार नवोदय विद्यालय में नॉन टीचिंग के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। यहां नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिला है। जानकारी के मुताबिक हो नवोदय विद्यालय समिति ने नॉन टीचिंग पदों पर सीधी भर्ती निकली है। भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। नवोदय विद्यालय में टीचिंग पद के लिए 1377 पदों की भर्ती होना है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 1500 रुपये फीस देनी होगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थी को 10वीं 12वीं पास एवं ग्रेजुएशन की डिग्री, मान्यता प्राप्त संस्था से नर्सिंग में बीएससी ऑनर्स की डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। आयु सीमा में सरकारी नियमों अनुसार छूट दी जाएगी। भर्ती संबंधित आवेदन करने और अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट navodaya.gov.in/nvs/en/Home पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं। संपूर्ण जानकारी होने के बाद ही अभ्यर्थी आवेदन करें।