Betul Mandi Bhav 18 March 2024: आज 18 मार्च 2024 के बैतूल मंडी भाव, गेंहू के उपज की बढ़ी आवक
Betul Mandi Bhav 18 March 2024: Betul Mandi Bhav today 18 March 2024, increased arrival of wheat crop
Betul Mandi Bhav 18 March 2024: सोमवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 18 मार्च 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 13 हजार 653 बोरे रही। 8651 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2431 बोरे , मक्का की आवक 2 हजार 237 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे अधिक आवक
कृषि उपज मंडी में उपज में शनिवार की अपेक्षा सोमवार आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।


