MP Weather Today: मप्र के 20 जिलों में येलो और 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बैतूल में हुई ओलावृष्टि

MP Weather Today: Yellow alert in 20 districts of MP and orange alert for rain in 5 districts, hailstorm in Betul

MP Weather Today: वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षीभमंडल की पछुआ पवनों के बीच 55 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। वहीं पूर्व मध्य अरब सागर से लेकर दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊबाई तक टफ लाइन विस्तृत है। इनके प्रभाव में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं और पूर्वी हवाओं के सपोजन के कारण मध्य प्रदेश में नमी आ रही है जिसके कारण मौसम में बदलवा आया है। मौसम विभाग भोपाल ने सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटो के दौरान मप्र के नर्मदापुरम, बेतूल, पांडुर्ना, छिंदवाड़ा और सिवनी में ऑरेंज अलर्ट और रायसेन, सीहोर, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सतना, मैहर अनूपपुर, शहडोल, डिडोरी, कटनी, दमोह और सागर,  हरदा और मंडला उमरिया, नरसिहपुर, बालाघाट और जबलपुर जिलों बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 
बैतूल में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
सोमवार को बैतूल में जिला मुख्यालय के अलावा जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि समाचार मिले हैं। जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के चिचोली,  शाहपुर सहित अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। शाहपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। ओले गिरने से सड़क किनारे ओलो को परत जम गई थी। ओलावृष्टि होने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा। अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी है। 
आकाशी बिजली गिरने से 15 मवेशियों की मौत
बैतूल जिले में बेमौसम बारिश का दौर सोमवार दोपहर से जारी है। गरज चमक के साथ हुई बारिश की वजह से भीमपुर क्षेत्र के तीन गांव में 15 मवेशियों की दर्दनाक मौत हों गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमपुर के ग्राम रैय्यतवाड़ी, पातरी, चकढाना में करीब 3.30 बजे बिजली गिरने से 15 बकरियों (मवेशियों )की मौत हो गई। मवेशी के मालिक सुकलू मर्सकोले, सुखदेव मर्सकोले ने शासन से मुआवजे की मांग की है।

Related Articles

Back to top button