Betul Former Wrestler The Great Khali: लोकसभा चुनाव में भाजपा का 400 पार का नारा सही, मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री- द ग्रेट खली
Betul Former Wrestler The Great Khali: BJP's slogan of crossing 400 in Lok Sabha elections is correct, Modi will become Prime Minister - The Great Khali
भारतीय पूर्व रेसलर और पहलवान द ग्रेट खली पहुंचे बैतूल। बोले 400 पार का नारा सही, जीतेंगे प्रधानमंत्री मोदी pic.twitter.com/xvfT3Gk9q8
— GYANU LOKHANDE (@GyanuLokhande) February 25, 2024
Betul Former Wrestler The Great Khali: भारतीय पूर्व रेसलर और पहलवान द ग्रेट खली रविवार को दंगल प्रतियोगिता मैं शामिल होने के लिए बैतूल बालाजीपुरम पहुंचे। खली ने सबसे पहले बैतूल पहुंचकर बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की गई। बैतूल मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर बालाजीपुरम में कमलावती महतो पार्क मैं राष्ट्रीय स्तर का विशाल दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के कई महिला पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के WWW के पूर्व रेसलर द ग्रेट खली बैतूल पहुंचे।
मीडिया से चर्चा के दौरान द ग्रेट खली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है कि इस सीटे बार 400 पार होगी। और यह सही बात है कि भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पर सीटे जीतेगी। प्रधानमंत्री ने राम मंदिर सहित देश के हित में कई बड़े निर्णय लेते हुए उन्होंने बहुत अच्छे काम किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के काम को देखते हुए उन्हें फिर से भारी बहुमतों से जिताएंगे। मोदी ने जितने काम किए हैं उतने काम कभी किसी ने नहीं किये। मोदी ने हिंदुस्तान और किसानों के लिए बहुत कुछ किया है।



