Betul Chori News: सूने आवास में चोरों ने लगाई लाखों की सेंध, परिजन विवाह में गए थे पांर्ढुना

Betul Chori News: Thieves stole lakhs of rupees from an abandoned house, family members had gone to a wedding in Pandhurna

Betul Chori News: सूने आवास में चोरों ने लगाई लाखों की सेंध बैतूल। बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भयावाड़ी में अज्ञात चोरों ने एक सूने आवास को निशाना बनकर आभूषण सहित नगदी रुपए पर हाथ साफ कर दिए। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भयावाड़ी निवासी पवन पिता सूरत पंवार परिवार सहित रविवार को अपने रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पांर्ढुना गए थे। सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। जब परिजन वापस घर लौटे तो उन्हें घर का दरवाजा टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी 25 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिए हैं।

इस चोरी की घटना में लगभग पांच लाख के मशरूका चोरी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मौके पर जानकार निरीक्षण किया। पुलिस को घर के ही पास आभूषण की खाली डिब्बियां पड़ी मिली है। इस चोरी की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। बैतूलबाजार थाना क्षेत्र में भी पिछले कई महीनों से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।      

Related Articles

Back to top button