Betul Mandi Bhav 7 February 2024: आज 7 फरवरी 2024 के बैतूल मंडी भाव, घटने लगी उपज जी आवक
Betul Mandi Bhav 7 February 2024: Betul Mandi Bhav today 7 February 2024, produce arrivals started decreasing.
Betul Mandi Bhav 7 February 2024: बुधवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 7 फरवरी 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 10 हजार 622 बोरे रही। 2465 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1955 बोरे , मक्का की आवक 6 हजार 145 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में आवक में कमी
कृषि उपज मंडी में उपज में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार आवक में कमी आई है। सोयाबीन और मक्के की सबसे ज्यादा आवक आ रही है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक काम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

