Patakha Factory Mein Blast: हरदा के पटाखा फैक्ट्री में धमाका, आधा दर्जन लोगों की मौत, 100 से अधिक लोग घायल
Firecracker Factory Mein Blast: Explosion in the firecracker factory of Harda, half a dozen people died, more than 100 people injured.
Patakha Factory Mein Blast: हरदा जिले की एक फटाका फैक्ट्री में धमाका हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल होने की खबर सामने आई है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और टीम पहुंच गई है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में मंगलवार सुबह 11:00 बजे एक फटाका फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। प्लास्टिक इतना जबरदस्त था कि 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल है।
इस घटना के बाद अपरातफरी का माहौल बना है। घटनास्थल से 200 मीटर दूर के घरों के घरों के छ्प्पर तक उड़ गए है। हादसे में 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है जानकारी लगते ही कलेक्टर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। मौके पर रहता और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। हादसे के बाद भोपाल से उच्च अधिकारियों के नजर भी बनी हुई है।



