Mp Weather News: मप्र में ठंड का असर होने लगा कम, इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा , जाने मौसम का पूर्वानुमान
Mp Weather News: The effect of cold is decreasing in Madhya Pradesh, fog will remain in these districts, know the weather forecast.
Mp Weather News: पिछले दो दिनों से मप्र में ठंड के तेवर कम होते जा रहे है। तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिन जिलों में तापमान 5 डिग्री से कम था। वहां भी तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घण्टे के दौरान कई जिलों में तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक भिंड, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, और छतरपुर में घना से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। प्रदेश के अधिकतर जिलो में न्यूनतम तापमान में बढोतरो जारी रहेगी। MP में सबसे कम तापमान
जानकारी के अनुसार मप्र में सबसे कम तापमान 5 जिलों में बना है।शहडोल के कल्याणपुर में 5.0, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 6.0, अशोकनगर के आंवरी में 6.3, सिंगरौली के देवरा में 6.7, छतरपुर के खजुराहों में 6.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया है। प्रदेश में सर्वाधिक 28.1 डिग्री खंडवा में दर्ज किया है।



