Betul Today News: मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध चलाया अभियान, खाद्य टीम ने जप्त किए घरेलू गैस सिलेंडर, मिठाइयों के लिए सैंपल

Betul Today News: Campaign launched in Bhainsdehi against adulterated food items, food team seized domestic gas cylinders, samples for sweets

Betul Today News: कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर शुक्रवार को भैंसदेही अनुविभागीय अधिकारी  महेश बामनाहा ने दल गठित द्वारा नगर में संचालित होटल, मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड स्थित श्री राम होटल से एक घरेलू गैस सिलेंडर, केशवश्री होटल एंड रेस्टोरेंट से एक घरेलू गैस सिलेंडर, न्यू आदर्श चाइनीस एंड फास्ट फूड सेंटर से एक घरेलू गैस सिलेंडर की जप्ती बनाई गई। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग ने न्यू च्वाइस नाश्ता सेंटर को सुधार नोटिस एवं बीकानेर च्वाइस होटल से खोवा, पनीर, दूध, बर्फी, काला जाम का नमूना लिया। साथ ही सिद्धि मेडिकल से प्रोटीन पाउडर, मल्टीविटामिन, कॉम्पलेन का नमूना जांच हेतु लिया गया।

दल ने निरीक्षण के दौरान नगर में संचालित मीट चिकन मटन शॉप का निरीक्षण कर साफ सफाई करवाई। साथ ही पेयजल की व्यवस्था के निर्देश देते हुए 21 जनवरी और 22 जनवरी को दुकान बंद रखने की आदेश दिए।गठित दल में तहसीलदार श्री चंद्रपाल इवनाती, नगर पालिका अधिकारी श्री आत्माराम सांवरे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती मीना कुमारे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री धर्मदास पनिका, उप निरीक्षक श्री राम प्रकाश कीर शामिल है। गठित दल द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button