Mp Holidays in schools and colleges: मप्र में 22 जनवरी को स्कूल, कॉलेज में अवकाश घोषित, जारी किए गए नए आदेश

MP Holidays in schools and colleges: Holidays declared in schools and colleges on January 22 in Madhya Pradesh, new orders issued

Holidays in schools and colleges: 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस मौके पर  छुट्टी को लेकर और असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। छुट्टी को लेकर अब दोबारा आदेश जारी किए गए जिसमें स्कूल कॉलेज में 22 जनवरी को अवकाश रहेगा। उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार रात को जारी की गए आदेश में बताया गया कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए शासकीय कार्यालय में आधे दिन 2:30 बजे तक का अवकाश रहेगा।
कार्यालय में आधे दिन का अवकाश होने के आदेश तो हो गए लेकिन विद्यार्थी अभी भी असमंजस की स्थिति में थे।  आदेश में यहां स्पष्ट नहीं लिखा नही है कि स्कूल, कालेजों में छुट्टी रहेगी। आधे दिन के छुट्टी के आदेश से विद्यार्थी भ्रमित हो रहे थे। लेकिन अब शुक्रवार को फिर आदेश जारी किए गए हैं जिसमें स्पष्ट लिखा है कि 22 जनवरी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा दिवस क्यों मौके पर स्कूल कॉलेज में पूरे  दिन की छुट्टी रहेगी।

Related Articles

Back to top button